केन नदी किस नेशनल पार्क से होकर गुजरती हैं?

नदिया किसी भी इकोसिस्टम के लिए आवश्यक होती हैं क्योंकि यह वहा रहा रहे पेड़ पौधों , जीव जंतुओं इत्यादि को जल उपलब्ध कराती हैं। केन नदी भारत के मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश राज्यो में बहने वाली एक यमुना की सहायक नदी हैं जो उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में यमुना में मिलती हैं। केन नदी मध्य प्रदेश में कटनी जिले से निकलती हैं तथा उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में यमुना नदी में मिल जाती हैं।

प्रश्न. केन नदी किस नेशनल पार्क से होकर गुजरती हैं?

i. कान्हा नेशनल पार्क
ii. केवलादेव नेशनल पार्क
iii. संजय नेशनल पार्क
iv. पन्ना नेशनल पार्क

  
  

Explanation:

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित प्रमुख शहर खजुराहो से 25km की दूरी पर स्थित पन्ना नेशनल पार्क, मध्य प्रदेश के पन्ना तथा छतरपुर जिले में स्थित हैं। मध्य प्रदेश के कटनी जिले से निकलने वाली केन नदी पन्ना जिले में आकर पन्ना नेशनल पार्क में प्रवेश करती हैं। केन नदी पन्ना नेशनल पार्क के जीव जंतुओं तथा पेड़ पौधों के लिए जल का प्रमुख स्रोत हैं तथा यह नदी इस नेशनल पार्क को खूबसूरती भी प्रदान करती है।

Additional information

  • पन्ना , 1981 में नेशनल पार्क घोषित हुआ।
  • 1994 में इसे टाइगर रिजर्व घोषित किया गया।
  • इसे 2011 में  बायोस्फीयर रिजर्व का दर्जा प्राप्त हुआ ।
  • 2020 में इसे MAB ( Man and Biosphere program) में शामिल कर लिया गया।
  • यह देश का 22वा टाइगर रिजर्व है।
  • वर्तमान में यहा 56 टाइगर हैं।
  • मध्यप्रदेश राज्य में सबसे ज्यादा टाइगर पॉपुलेशन है।

संबंधित प्रश्न

Q.केन , यमुना नदी से उत्तर प्रदेश के किस जिले में मिलती हैं?

i. ललितपुर
ii. बांदा
iii. इटावा
iv. हमीरपुर

  
  

Leave a Comment